Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: मिथुन राशि वालों के प्रभाव-लाभ में होगी वृद्धि, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, सम्मान और नए अवसर लेकर आ सकता है। खासतौर पर मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और प्रभाव व लाभ में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026


मेष राशि: प्रभाव और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी

कामकाज उम्मीद से बेहतर रहेगा। प्रशासन और शासन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 9 | शुभ रंग: खाकी
उपाय: सिद्धिविनायक गणेश की पूजा करें, हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि: पद-प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि

व्यापार में तेजी आएगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी।
शुभ अंक: 3, 5, 6 | शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: गणेश पूजा करें, ध्यान व साधना बढ़ाएं।

मिथुन राशि : भाग्य का पूरा साथ

उच्च शिक्षा और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 3, 5 | शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: गणेश जी की वंदना करें, धर्म के कार्यों में भाग लें।

कर्क राशि: संयम और समझदारी जरूरी

अपनों की सलाह से लाभ होगा। निजी मामलों में सतर्क रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2, 3, 5 | शुभ रंग: मूनस्टोन
उपाय: गणेश पूजा करें, व्यवस्था बनाए रखें।

सिंह राशि: नेतृत्व और साझेदारी में सफलता

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार और साझेदारी से लाभ होगा।
शुभ अंक: 1, 3, 5 | शुभ रंग: पिस्ता
उपाय: निर्णयों पर डटे रहें, गणेश पूजा करें।

कन्या राशि: मेहनत से बनेगी बात

विरोधियों से सतर्क रहें। धोखेबाजी से बचें। विनम्रता से सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 3, 5 | शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: अफवाहों से दूर रहें, हरी वस्तु का दान करें।

तुला राशि: रिश्तों और आनंद का दिन

मित्रों संग यात्रा या मनोरंजन संभव है। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 5, 6 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: कौशल विकास पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि: भावनात्मक संतुलन जरूरी

जिद और उतावलेपन से बचें। बड़ों का सानिध्य लाभ देगा।
शुभ अंक: 3, 5, 9 | शुभ रंग: खाकी
उपाय: त्याग भाव बढ़ाएं, गणेश पूजा करें।

धनु राशि: करियर में नए अवसर

पेशेवर प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ अंक: 1, 3 | शुभ रंग: एप्पल ग्रीन
उपाय: साहस बढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें।

मकर राशि: धन और परिवार में संतुलन

बचत पर जोर रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में तेजी आएगी।
शुभ अंक: 5, 8 | शुभ रंग: जामुनी
उपाय: विनम्रता बनाए रखें।

कुंभ राशि: नवाचार और आत्मविश्वास

नई योजनाएं गति लेंगी। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।
शुभ अंक: 3, 5, 8 | शुभ रंग: मोरपंखी
उपाय: नवाचार बनाए रखें, गणेश वंदना करें।

मीन राशि: खर्च पर नियंत्रण जरूरी

निवेश सोच-समझकर करें। बड़ों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3, 6, 9 | शुभ रंग: आंवला
उपाय: दिखावे से बचें, बजट बनाकर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *