Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। आज गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, वहीं बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं। सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति फिलहाल मध्यम बनी हुई है, लेकिन जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)
आज मानसिक तनाव और खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि (Gemini)
व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आगे बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
उपाय: काली जी की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer)
ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। चोट या परेशानी के संकेत हैं। सावधानी बरतें।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में जोखिम लेने से बचें।
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra)
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय टालें।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
घर में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
