The Paradise: शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन! ‘द पैराडाइज़’ में संपूर्णेश बाबू का खौफनाक अवतार का पोस्टर आया सामने
The Paradise Movie Update: निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नेचुरल स्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज़’ (The Paradise) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। दसारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पैमाने पर धमाका करने के लिए तैयार है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से एक नया और बेहद चौंकाने वाला कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इस पोस्टर में अभिनेता संपूर्णेश बाबू अपने अब तक के सबसे अलग और खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार नाम है ‘बिरयानी’, और पोस्टर देखकर साफ हो जाता है कि यह रोल कहानी के सबसे खतरनाक और यादगार किरदारों में से एक होने वाला है।
कॉमेडी से क्रूरता तक: संपूर्णेश बाबू का शॉकिंग अवतार
अब तक कॉमेडी रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले संपूर्णेश बाबू का यह गंभीर और डरावना ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को हैरान कर रहा है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा—
“Meet Sampoornesh as ‘Biryani’ in The Paradise.”
उनकी आंखों में खौफ, चेहरे पर क्रूरता और पूरे लुक में एक अलग ही हिंसक ऊर्जा दिखाई देती है। इससे पहले पुष्पा में सुनील का मंगालम सीनू या धुरंधर में राकेश बेदी जैसे किरदारों ने साबित किया है कि कॉमेडी कलाकार जब सीरियस रोल निभाते हैं, तो कमाल कर जाते हैं। अब ‘द पैराडाइज़’ में संपूर्णेश बाबू भी इसी लिस्ट में शामिल होते नजर आ रहे हैं।
श्रीकांत ओडेला की अगली बड़ी छलांग
श्रीकांत ओडेला ने अपनी पहली ही फिल्म दसारा से इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और नानी के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
अब द पैराडाइज़ को ओडेला की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म माना जा रहा है, जिसमें उनकी कहानी कहने की गहराई और विज़न साफ झलकता है।
म्यूज़िक, रिलीज़ डेट और ग्लोबल प्लानिंग
फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसमें अनिरुद्ध और अर्जुन चांडी की आवाज़ें शामिल हैं। म्यूज़िक को फिल्म की आत्मा बताया जा रहा है, जो कहानी के हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है।
SLV Cinemas के बैनर तले बनी The Paradise
26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेज़ी और स्पैनिश—कुल 8 भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।
खास बात यह भी है कि मेकर्स इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से बातचीत कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल पहचान दिला सकता है।
