Featuredऑटोमोबाइल

Tesla Model Y Long Range RWD: अब मिलेगी 661 किमी की रेंज, टेस्ला ने किया बैटरी अपग्रेड

Tesla Model Y को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) ने अपने पॉपुलर SUV मॉडल Model Y Long Range RWD वेरिएंट को अपग्रेड किया है। कंपनी ने इसमें नई और ज्यादा क्षमता वाली 84.2 kWh बैटरी लगाई है, जिससे अब कार की रेंज 661 किलोमीटर हो गई है। पहले यह WLTP साइकिल पर 622 किलोमीटर की रेंज देती थी। यानी अब इस कार की रेंज में 39 किमी की बढ़ोतरी हुई है।

Tesla Model Y Long Range RWD

टेस्ला मॉडल Y का अपग्रेडेड वर्जन (Tesla Model Y Long Range RWD Upgrade)

जुलाई 2025 में टेस्ला ने भारत में अपनी एंट्री Model Y के साथ की थी। कंपनी ने उस समय दो वेरिएंट लॉन्च किए थे — स्टैंडर्ड RWD और लॉन्ग रेंज RWD। अब कंपनी ने Long Range वेरिएंट को और ज्यादा एडवांस बनाया है। पहले इस वेरिएंट में 78.1 kWh का बैटरी पैक दिया गया था, जो 621 किमी की WLTP रेंज देता था। लेकिन अब इसे 84.2 kWh बैटरी पैक से अपग्रेड किया गया है, जिससे रेंज 661 किमी तक पहुंच गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस (Tesla Model Y Engine & Performance)

टेस्ला ने इस अपडेट के साथ मोटर सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। कार के रियर एक्सल पर 299 hp की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं स्टैंडर्ड RWD ट्रिम में 64 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी WLTP रेंज 500 किमी है।

फीचर्स और डिजाइन (Tesla Model Y Features)

डिजाइन और इंटीरियर में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
नई Model Y में मिलते हैं –

  • 15.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 8-इंच का रियर डिस्प्ले
  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
  • स्टीयरिंग कॉलम एडजस्टमेंट
  • 19-इंच क्रॉसफ्लो अलॉय व्हील्स
  • फिक्स्ड ग्लास रूफ
  • पावर रियर लिफ्टगेट
  • 7 एक्सटीरियर कलर और 2 इंटीरियर ऑप्शन

कीमत और उपलब्धता (Tesla Model Y Price in India)

दिलचस्प बात यह है कि बैटरी अपग्रेड के बावजूद टेस्ला ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • Model Y Standard RWD: ₹59.89 लाख
  • Model Y Long Range RWD: ₹67.89 लाख

यह कार फिलहाल भारत में सीमित डीलरशिप नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है और आने वाले महीनों में इसका Performance वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।

टेस्ला Model Y की खासियत (Tesla Model Y Highlights)

  • नई 84.2 kWh बैटरी
  • 661 किमी WLTP रेंज
  • 0-100 किमी/घंटा स्पीड मात्र 5.6 सेकंड में
  • कोई कीमत वृद्धि नहीं
  • लग्जरी फीचर्स के साथ बेहतर एफिशिएंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *