Featuredकरियरछत्तीसगढ़

State Service Exam 2025: 238 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, CMO, डिप्टी कलेक्टर और राज्य पुलिस में सबसे ज्यादा वैकेंसी

State Service Exam 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद, राज्य पुलिस सेवा के 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद शामिल हैं। लंबे समय बाद CMO पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती होने जा रही है।


परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि 2025 की परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही आयोजित की जाएगी।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

सिलेबस और परीक्षा संरचना पिछले वर्ष की तरह ही रहेगी।

चार साल बाद CMO पदों पर भर्ती

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदों के लिए अंतिम बार 2020 में भर्ती हुई थी, जिसमें केवल 6 पद थे। 2019 में नियमों में बदलाव के बाद यह पद राज्य सेवा परीक्षा से भरना अनिवार्य हुआ। 2025 में 29 पदों की घोषणा के साथ यह भर्ती चार साल बाद फिर शुरू की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

इसके लिए उम्मीदवार के पास:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

  • आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • सुधार अवधि: 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026
  • आवेदन शुल्क: 500 रुपये

डाक या पेपर फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रीलिम्स 22 फरवरी को, मई में मुख्य परीक्षा

CGPSC ने परीक्षा की तारीखें भी जारी की हैं:

प्रीलिम्स परीक्षा – 22 फरवरी 2026

  • प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

मुख्य परीक्षा – 16, 17, 18 और 19 मई 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *