State Level Para Athletics Competition: रायपुर में 28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 300+ दिव्यांग खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Para Athletics Competition in Raipur : राजधानी रायपुर में 28, 29 और 30 जनवरी को 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा परिसर में होगा। इसमें राज्यभर से 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है, ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ के पैरा एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ अवसर और उचित मंच देने की है।
इन खेलों में होंगे मुकाबले
ट्रैक इवेंट्स
- 100 मीटर दौड़
- 200 मीटर दौड़
- 400 मीटर दौड़
- 800 मीटर दौड़
- 1500 मीटर दौड़
फील्ड इवेंट्स
- लॉन्ग जंप
- ऊंची कूद
- तवा फेंक
- गोला फेंक
- भाला फेंक
कैटेगरी और वर्ग
कैटेगरी (Disability Categories)
- T-11, T-12, T-13 (दृष्टिबाधित)
- T-40, T-41, T-42, T-44, T-45, T-46, T-47, T-54 (अस्थिबाधित)
आयु वर्ग
- सब जूनियर: 8 से 15 वर्ष
- जूनियर: 15 से 20 वर्ष
- सीनियर: 21 वर्ष और उससे अधिक
ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में:
- 300+ खिलाड़ी
- 50 अटेंडर और टीम मैनेजर
- 50+ ऑफिशियल, कोच, वॉलंटियर व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे
सभी प्रतिभागियों के लिए ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है।
खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, जो नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की ओर से प्रदान किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में प्रतियोगिता अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, डिकेंस टंडन, सचिव किशनलाल, विभीषण निषाद, हारून बेग सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
