Featuredकरियर

SSC Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,565 पदों पर भर्ती, 25 वर्ष तक आयु सीमा – 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

SSC Recruitment 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर किया जा सकता है।

SSC Recruitment 2025

पदों का विवरण (Total Vacancies: 7,565)

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- पुरुष): 4408 पद

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव पुरुष एक्स सर्विसमैन और अन्य): 285 पद

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव पुरुष एक्स सर्विसमैन- कमांडो): 376 पद

कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव- महिला): 2496 पद

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए।

दिल्ली पुलिस मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कार्यरत या रिटायर्ड/दिवंगत स्टाफ के पुत्र-पुत्रियां 11वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।

पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटर साइकिल या कार) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष।

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवार: ₹100

SC, ST, महिला उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से ही किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

पहला चरण: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 (सटीक तिथि बाद में जारी होगी)।

सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे शारीरिक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।

सैलरी (Pay Scale)

पे लेवल-3: ₹21,700 – ₹69,100/- (ग्रुप-C)

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025

ऑनलाइन पंजीकरण शुरू: 22 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)

एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29 – 31 अक्टूबर 2025

परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *