SSC GD Constable 2026 Recruitment: 10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर बंपर भर्ती शुरू
SSC GD Constable 2026 Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती CAPFs, SSF और Assam Rifles के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

कुल पदों का ब्योरा
कुल 25,487 रिक्तियों में से
- 23,467 पद – पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- 2,020 पद – महिला उम्मीदवारों के लिए
श्रेणीवार पद:
- SC – 3,702
- ST – 2,313
- OBC – 5,765
- EWS – 2,605
- UR – 11,102
किन बलों में होगी भर्ती?
उम्मीदवारों की नियुक्ति निम्न सुरक्षा बलों में की जाएगी:
- BSF
- CISF
- CRPF
- SSB
- ITBP
- Assam Rifles (AR)
- Secretariat Security Force (SSF)
पदों का पे-स्केल: लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100)
परीक्षा फरवरी–अप्रैल 2026 के बीच होने की संभावना है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे तक)
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 1 जनवरी 2026
- आवेदन सुधार तिथि: 8 जनवरी – 10 जनवरी 2026
पात्रता मानदंड
आयु सीमा
- 18 से 23 वर्ष
- SC/ST – 5 वर्ष की छूट
- OBC – 3 वर्ष की छूट
- Ex-Servicemen – नियमानुसार छूट
शैक्षिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- NCC प्रमाणपत्र वालों को 5% अतिरिक्त अंक
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- यदि नए उम्मीदवार हैं, तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- लॉगिन करें और GD Constable Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और ₹100 शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालें।
