Featuredकरियर

SSC CGL Vacancy 2026: 15,130 पदों पर भर्ती का वैकेंसी चार्ट जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

SSC CGL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission (SSC) ने Combined Graduate Level Examination (SSC CGL) के तहत कुल 15,130 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है।

SSC CGL Vacancy 2026

इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

हर साल हजारों युवाओं को मिलती है नौकरी

SSC CGL परीक्षा के माध्यम से हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलती है। आयोग ने जारी नोटिस में बताया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद चुनने के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को किसी प्रकार की दुविधा से बचाने के लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया है, जिससे अभ्यर्थी समझ सकें कि उन्हें अपनी प्राथमिकताएं किस प्रकार भरनी हैं।

15,130 पदों पर होगी नियुक्ति

SSC द्वारा जारी वैकेंसी चार्ट के अनुसार कुल 15,130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में काम करने का अवसर मिलेगा।

कैटेगरी के अनुसार पदों का बंटवारा

आयोग ने आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वितरण भी जारी किया है।

  • UR (अनारक्षित) – 6,464 पद
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 3,834 पद
  • SC (अनुसूचित जाति) – 2,223 पद
  • ST (अनुसूचित जनजाति) – 1,134 पद
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) – 1,475 पद

9 मार्च से खुलेगी ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो

आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पद भरने के लिए 9 मार्च से ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लॉगिन कर यह बताना होगा कि वे किन पदों को प्राथमिकता देना चाहते हैं। इसी के आधार पर आगे चलकर अंतिम चरण में पदों का आवंटन किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर वेबसाइट पर जाकर अपनी प्राथमिकताएं भरें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट पर नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *