Special Trains: दिवाली-छठ पर चलेंगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल
Special Trains:
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने इस बार बड़ी तैयारी कर ली है। रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 4,500 ट्रेनें ज्यादा है।

त्योहारों पर दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इन ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
पिछले साल से ज्यादा ट्रेनें
पिछले साल रेलवे ने दिवाली और छठ पर 7,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। लेकिन इस बार यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए क्षमता को और बढ़ाया गया है। रेल मंत्री के अनुसार, अभी तक 10,000 ट्रेनों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है और अतिरिक्त ट्रेनें जरूरत पड़ने पर चलाई जाएंगी।
150 अनारक्षित ट्रेनें भी होंगी शामिल
रेल मंत्री ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में से 150 ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) होंगी, ताकि अंतिम समय पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी आसानी मिल सके।
वंदे भारत स्लीपर का अपडेट
रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक दूसरा रेक आने के बाद एक साथ दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
