Featuredमनोरंजन

Rajpal Yadav के सपोर्ट में उतरे Sonu Sood, बोले– साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर को लेकर चिंता और भावनाएं देखने को मिलीं। अब इस कठिन समय में अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने न सिर्फ भावनात्मक समर्थन दिया, बल्कि काम और सम्मान का भरोसा भी दिलाया है।

Rajpal Yadav के सपोर्ट में उतरे Sonu Sood


सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

सोनू सूद ने ऐलान किया है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और इसके बदले उन्हें अभी ही साइनिंग अमाउंट देंगे। सोनू सूद ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई दान नहीं, बल्कि एक कलाकार के प्रति सम्मान है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल छू लेने वाली बात

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा—

“राजपाल यादव एक बेहद टैलेंटेड अभिनेता हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है। कभी-कभी जिंदगी किसी के साथ अन्याय कर बैठती है, ये प्रतिभा की कमी नहीं बल्कि वक्त की मार होती है। राजपाल मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह समय है जब निर्माता, निर्देशक और साथी कलाकार एकजुट होकर साथ खड़े हों।”

उन्होंने आगे लिखा—

“भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली एक छोटी-सी साइनिंग फीस कोई दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान है। जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।”

अन्य प्रोड्यूसर्स से भी की अपील

सोनू सूद ने केवल खुद तक सीमित न रहते हुए अन्य प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में राजपाल यादव का साथ दें और उन्हें काम के मौके दें।

क्या है पूरा मामला?

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। दुर्भाग्य से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और आर्थिक तंगी के चलते लोन चुकाया नहीं जा सका। इसके बाद दिया गया चेक बाउंस हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने कई बार राहत दी, लेकिन रकम अदा न होने की वजह से आखिरकार तिहाड़ जेल में सरेंडर का आदेश दिया गया। सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होकर कहा—

“कोई उपाय नहीं दिख रहा। न पैसे हैं, न कोई दोस्त। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।”

फैंस और इंडस्ट्री में भावुक माहौल

सोनू सूद के इस कदम को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। फैंस का कहना है कि सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ रील नहीं, बल्कि रियल लाइफ हीरो भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *