Featuredमनोरंजन

Smriti Mandhana Wedding Date: वर्ल्ड कप जीत के बाद दुल्हन बनने को तैयार स्मृति मंधाना, सामने आई शादी की तारीख

Smriti Mandhana Wedding Date: भारत की पहली महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना अब अपने जीवन के नए चैप्टर में कदम रखने जा रही हैं। विश्व विजेता बनने के बाद अब स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति 20 नवंबर 2025 को संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेंगी।

Smriti Mandhana Wedding Date


कहां और कैसे होगी शादी?

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी स्मृति के गृहनगर सांगली (महाराष्ट्र) में होने की उम्मीद है। परिवार वालों की तरफ से यह एक प्राइवेट लेकिन रॉयल वेडिंग प्लान की जा रही है। इसमें इंडियन क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सेलेब्स, म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप नाम और करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं।

कब से है रिश्ता?

खबरों की मानें तो स्मृति और पलाश ने साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी और जुलाई 2024 में उन्होंने अपनी 5वीं प्रपोज़ल एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीत के दौरान पलाश भी स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने टीम इंडिया की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर स्मृति के प्रति गर्व जाहिर किया। उन्होंने अपनी बॉडी पर स्मृति के नाम के पहले अक्षर और जर्सी नंबर 18 का टैटू भी बनवाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

कौन हैं पलाश मुच्छल?

पलाश एक प्रसिद्ध संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। उन्होंने 2014 में बॉलीवुड फिल्म ढिश्कियाऊं से डेब्यू किया था। इसके बाद “भूमि”, “तेरे बिन लादेन डेड ऑर अलाइव” समेत कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। वह इंदौर के मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

फैनबेस में खुशी की लहर

महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति मंधाना की शादी की खबर पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचने के बाद अब उनकी पर्सनल लाइफ की इस जर्नी की भी हर जगह चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *