Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी “कैंसिल हो गई है”, दोनों ने तोड़ी चुप्पी
Smriti Mandhana: स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। अब इन चर्चाओं पर खुद दोनों ने ही आधिकारिक बयान जारी किया है। स्मृति मंधाना ने साफ कर दिया है कि शादी कैंसिल कर दी गई है, वहीं पलाश मुच्छल ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

स्मृति मंधाना ने कहा— “शादी कैंसिल कर दी गई है”
स्मृति ने अपने Instagram पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा: “मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूँ और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहूँगी, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूँगी। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ने दें।”
उनके इस बयान के बाद अब सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।
पलाश मुच्छल ने भी दी प्रतिक्रिया
स्मृति के संदेश के बाद पलाश मुच्छल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा: “मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें निराधार हैं और मेरे लिए उन्हें देखना बेहद कठिन रहा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि लोग पवित्र रिश्तों पर बिना तथ्य के राय न दें।
सोशल मीडिया पर बढ़ रही प्रतिक्रिया
शादी कैंसिल होने के बाद क्रिकेट और संगीत जगत के फैन्स दोनों ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रहे हैं, जबकि कुछ ने अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।
