Share Market Down: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, जानिए 5 बड़ी वजहें
Share Market Down: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। कमजोर ग्लोबल संकेत, रुपये की कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स 380.35 अंक टूटकर 82,633.61 पर
निफ्टी 102.20 अंक गिरकर 25,321.40 पर

गिरावट की 5 बड़ी वजहें
- मुनाफावसूली
लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। IT, FMCG और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। TCS, टाइटन, ICICI बैंक, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और HCL टेक जैसे दिग्गज शेयर दबाव में आए।
- चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी दबाव
अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट को दी गई छूट वापस ले ली है। भारत इस पोर्ट के विकास में शामिल है। अब 29 सितंबर से छूट खत्म हो जाएगी, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।
- कमजोर ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार लाल निशान में रहे। जापान का Nikkei 225, साउथ कोरिया का Kospi और चीन का Shanghai Composite कमजोर खुले। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सपाट रहे।
- वोलैटिलिटी इंडेक्स में तेजी
India VIX 3.36% बढ़कर 10.22 पर पहुंच गया। यह बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और संभावित गिरावट का संकेत है।
- रुपये की कमजोरी
भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 7 पैसे गिरकर ₹88.27/$ पर आ गया। डॉलर की मजबूती और इक्विटी मार्केट की गिरावट ने रुपये पर दबाव बनाया।
एक्सपर्ट व्यू
अगर निफ्टी 25,440 के ऊपर जाता है तो तेजी 25,600 तक जा सकती है।
लेकिन अगर यह 25,292 या 25,280 के नीचे जाता है तो गिरावट और गहरी हो सकती है।
