Shardiya Navratri Vrat Rules & Food: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज़? जान लें जरूरी नियम
Shardiya Navratri Vrat Rules & Food:
शारदीय नवरात्रि का पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। इस बार नवरात्रि 22 सितंबर 2025 (सोमवार) से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को विजयादशमी (दशहरा) के साथ संपन्न होगी। मान्यता है कि नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों को मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नवरात्रि के व्रत सिर्फ उपवास नहीं, बल्कि शुद्धता, सात्विकता और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए इन दिनों भोजन से लेकर दिनचर्या तक विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए?
- कुट्टू का आटा या साबूदाना से बने व्यंजन खा सकते हैं।
- फल: सेब, अनार, अंगूर, केला आदि।
- ड्राई फ्रूट्स: बादाम, अखरोट, मखाना, मूंगफली।
- सब्जियां: आलू, शकरकंद।
- डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और घी का सेवन शुभ माना जाता है।
नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
- गेहूं, चावल और दाल जैसे सामान्य अनाजों का सेवन वर्जित है।
- प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए।
- मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह से निषिद्ध है।
नवरात्रि व्रत के जरूरी नियम
- व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और दिन में सोने से बचें।
- प्रतिदिन सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा और आरती करें और भोग लगाएं।
- घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- व्रत के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचें।
- अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
