Featuredधर्म

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के नौ रूपों को चढ़ाएं ये नौ खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

Shardiya Navratri 2025 – शारदीय नवरात्रि का समय भक्तों के लिए बेहद शुभ और पावन माना जाता है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और आराधना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्र में पूजा-पाठ के साथ-साथ मां दुर्गा को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मां दुर्गा के नौ रूपों को चढ़ाएं ये नौ खास भोग

नवरात्र के प्रत्येक दिन मां के अलग स्वरूप की पूजा की जाती है और हर देवी का प्रिय भोग भी अलग होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में कौन से नौ विशेष भोग मां को अर्पित करने चाहिए।


नवरात्र 2025: नौ दिन और नौ दिव्य भोग

पहला दिन – मां शैलपुत्री

इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इन्हें गाय के घी का भोग अर्पित करने से रोग और कष्ट दूर होते हैं।


दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।


तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा को खीर का प्रसाद अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और दुख दूर होते हैं।


चौथा दिन – मां कूष्मांडा

इस दिन मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने से जीवन के सभी दुख नष्ट हो जाते हैं।


पांचवां दिन – मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता को केले का भोग चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।


छठा दिन – मां कात्यायनी

मां कात्यायनी को शहद अर्पित करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्ते मधुर होते हैं।


सातवां दिन – मां कालरात्रि

मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजें अर्पित करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।


आठवां दिन – मां महागौरी

मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने से संतान सुख से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।


नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री

मां सिद्धिदात्री को तिल का प्रसाद अर्पित करने से अचानक आने वाली विपत्तियों से रक्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *