शारदीय नवरात्रि 2025: भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना मां दुर्गा रुष्ट हो जाएंगी!
शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक है और देशभर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाए जाने वाले इस महापर्व में भक्तजन उपवास रखते हैं, आराधना करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, परंतु कुछ गलतियों से माँ दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।

आइए जानें वो 7 गलतियां जिन्हें भूलकर भी न करें:
न करें ये गलतियां
- नींबू का सेवन न करें – व्रत रखने वालों को नींबू का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- दोपहर में न सोएं – व्रत के दौरान ऊर्जा बचाने के लिए दोपहर में सोना उचित नहीं माना गया है।
- लेदर की वस्तुएं न पहनें – चमड़े से बनी चीजें धार्मिक नियमों के अनुसार वर्जित हैं।
- बाल और नाखून न काटें – नवरात्रि में बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है, पुरुषों को शेविंग से भी बचना चाहिए।
- अखंड ज्योत जलाकर घर खाली न छोड़ें – पूजा स्थल पर लगातार उपस्थित रहना जरूरी है।
- पूजा के दौरान बीच में न उठें – पूजा करते समय आवश्यक सामग्री पहले से तैयार रखें और बीच में उठकर न जाएं।
- प्रतिदिन स्नान करें – पूजा से पहले स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और स्नान कर पूजा में शामिल हों।
इन बातों का पालन करने से नवरात्रि के दौरान श्रद्धा, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे न केवल धार्मिक नियमों का पालन होता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए इन नियमों का पालन करना आवश्यक है। नवरात्रि की शुभ शुरुआत से पहले खुद को इन सावधानियों के लिए तैयार करें और उत्सव का पूरा आनंद लें।
