RRB Group D Exam 2025 Date OUT: रेलवे में 32,438 पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, देखें नोटिस
RRB Group D Exam 2025 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। देशभर में रेलवे के विभिन्न जोनों में कुल 32,438 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार था, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

यह परीक्षा रेलवे के लेवल-1 ग्रुप डी के तहत असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड और अन्य कई पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन जयपुर, प्रयागराज, जबलपुर, भुवनेश्वर, बिलासपुर, दिल्ली, कोलकाता समेत विभिन्न जोनों में होगा।
एग्जाम शेड्यूल और जरूरी जानकारी:
- परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से दिसंबर 2025 तक कई पालियों में होगा।
- एग्जाम डेट से 10 दिन पहले परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी और ट्रैवल स्लिप जारी होगी।
- प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
- एग्जाम सेंटर पर आधार कार्ड लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया:
ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से जुड़े कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/3 की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
एग्जाम शेड्यूल कैसे देखें:
- rrbbilaspur.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Notice” सेक्शन में जाएं।
- 8 सितंबर 2025 की डेट में “Tentative Schedule Of CBT For Various Posts” नोटिस खोजें।
- PDF डाउनलोड कर पूरी जानकारी देखें।