SBI PO Final Result 2025: यहां करें लॉगइन, जानें शुरुआती सैलरी और चयन प्रक्रिया
SBI PO Final Result 2025: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO Final Result 2025 घोषित कर दिया है। प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

बता दें कि एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का परिणाम नवंबर में जारी किया गया था। इसके बाद सफल उम्मीदवारों ने साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में भाग लिया था। अब फाइनल रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।
SBI PO Final Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर “Current Openings” टैब पर क्लिक करें
- नए पेज पर SBI PO Recruitment 2025 लिंक चुनें
- Final Result PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
- PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें
SBI PO चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SBI PO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): स्क्रीनिंग टेस्ट, इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं होते
- मुख्य परीक्षा (Mains): लिखित परीक्षा, जो ज्ञान और योग्यता का आकलन करती है
- चरण III:
- साइकोमेट्रिक टेस्ट
- ग्रुप डिस्कशन / ग्रुप एक्सरसाइज
- पर्सनल इंटरव्यू
इन सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
SBI PO Salary 2025: कितनी होगी शुरुआती सैलरी?
SBI PO के रूप में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते मिलते हैं:
- शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹27,620
- वेतनमान:
23,700-980/7-30,560-1145/2-32,850-1310/7-42,020 - इसमें 4 एडवांस इंक्रीमेंट शामिल हैं
- कुल सालाना पैकेज: लगभग ₹7.55 लाख से ₹12.93 लाख (लोकेशन और अलाउंस के आधार पर)
इसके अलावा मेडिकल, हाउस रेंट, ट्रैवल और अन्य कई बैंकिंग सुविधाएं भी मिलती हैं।
