Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: अब मिलेगा 45,000 रुपये सस्ता, Amazon दे रहा है बेहतरीन ऑफर
Samsung Galaxy S24 Ultra: अगर आप लंबे समय से Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। Amazon पर इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। ये फोन अपनी मजबूती, कैमरा क्वालिटी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम बिल्ड के लिए जाना जाता है। अब इस पर मिल रही भारी छूट इसे एक जबरदस्त डील बनाती है।

Amazon पर Galaxy S24 Ultra कीमत में भारी गिरावट
Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब Amazon पर 84,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी। यानी इस पर करीब ₹45,000 रुपये का धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को ₹2,549 रुपये का अतिरिक्त Amazon Pay बैलेंस कैशबैक भी मिल सकता है। फोन Titanium Gray, Titanium Black और Titanium Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU मिलता है। फोन Android 14 पर चलता है और Samsung की ओर से 7 Major Android Updates देने का वादा किया गया है।
इसमें 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Armor और DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग से प्रोटेक्ट किया गया है।
दमदार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:
- 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
