Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru Wedding: रेड कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं समांथा, मेहंदी में रचा ‘राज’ का नाम — तस्वीरें हुईं वायरल
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Wedding: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को निर्देशक राज निदिमोरू संग शादी कर ली है। कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। समांथा के ब्राइडल लुक से लेकर दोनों की फेरों की तस्वीरें तक—फैंस की नज़रें हट नहीं रहीं।

लिंग भैरवी मंदिर में लिए सात फेरे
समांथा और राज ने तमिलनाडु के लिंग भैरवी मंदिर में सरल और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ शादी की। दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की झलक दिखाते हुए एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया।
समांथा का ब्राइडल लुक छाया सोशल मीडिया पर
ब्राइडल लुक में समांथा बिल्कुल रॉयल ट्रेडिशनल साउथ इंडियन दुल्हन की तरह नजर आईं।
- उन्होंने रेड और सिल्वर कांजीवरम साड़ी पहनी
- गोल्डन ट्रेडिशनल ज्वेलरी से अपने लुक को सजाया
- हेयरस्टाइल में उन्होंने गजरा लगा बन बनाया
- उनकी मेहंदी में ‘राज’ का नाम साफ दिख रहा था, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है
समांथा के चेहरे की चमक और उनकी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया।
राज निदिमोरू ने पहना सिंपल ट्रेडिशनल कुर्ता
शादी में दूल्हे राज निदिमोरू का लुक भी बेहद रॉयल और क्लासी था—
- उन्होंने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना
- साथ में लाइट पिंक नेहरू जैकेट कैरी की
पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को रिंग पहनाते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वे फेरों के दौरान अग्नि की परिक्रमा करते दिखे।
पहले से थी दोनों की नजदीकियों की चर्चा
समांथा और राज की नजदीकियों की खबरें 2024 में ही सामने आने लगी थीं। पिछले एक साल में समांथा कई बार सोशल मीडिया पर राज के साथ तस्वीरें साझा कर चुकी थीं, जिसके बाद फैंस ने इस रिश्ते को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।
समांथा की पहली शादी
इससे पहले समांथा की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी। लेकिन चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। नागा चैतन्य ने बाद में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली थी।
कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहीं
कपल की विवाह की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हैं। फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
