Featuredकरियर

RRB Group D Exam 2025: इंतजार खत्म! रेलवे ग्रुप डी भर्ती पर कोर्ट का बड़ा फैसला — अब जल्द होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल्स

RRB Group D Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी परीक्षा 2025 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रहे विवाद पर आखिरकार केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

RRB Group D Exam 2025

इस फैसले के साथ ही परीक्षा तिथि जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे अब जल्द ही नई परीक्षा तिथि (Exam Date) और एग्जाम सिटी (Exam City) की घोषणा करेगा।

क्या था विवाद: आईटीआई बनाम 10वीं पास योग्यता पर चला केस

28 दिसंबर 2024 को रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया था, जिसमें केवल आईटीआई उम्मीदवारों को पात्र बताया गया था। लेकिन 2 जनवरी 2025 को रेलवे ने नियम बदलकर यह स्पष्ट किया कि 10वीं पास या आईटीआई दोनों पात्र होंगे।

आईटीआई उम्मीदवारों ने इस बदलाव को चुनौती दी, यह कहते हुए कि शॉर्ट नोटिस के बाद नियम बदले नहीं जा सकते। वहीं रेलवे का कहना था कि 28 दिसंबर का नोटिस इंडिकेटिव था और असली नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी हुआ।

कोर्ट ने रेलवे की दलील को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी और कहा —

“रेलवे को पात्रता तय करने का अधिकार है। 10वीं पास अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।”

अब कब होगी RRB Group D परीक्षा?

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा टाल दी जाएगी, क्योंकि इतने कम समय में एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी करना मुश्किल है। अब उम्मीद है कि नई परीक्षा तिथि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर 2025 की शुरुआत में जारी की जाएगी।

रेलवे अपने नियमों के अनुसार परीक्षा की एग्जाम सिटी और डेट परीक्षा से 10 दिन पहले जारी करता है। इसलिए उम्मीदवारों को RRB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

RRB Group D भर्ती का पूरा विवरण

  • कुल पद: 32,438
  • कुल आवेदन: 1 करोड़ से अधिक
  • पोस्ट: असिस्टेंट (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, पॉइंट्समैन, ट्रैकमेंटेनर-IV आदि
  • चयन प्रक्रिया:
    • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल

RRB Group D CBT Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
जनरल साइंस2525
मैथमेटिक्स2525
जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग3030
जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स2020
कुल100100

समय अवधि: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर
नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू होगा

फिजिकल टेस्ट की शर्तें

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर दूरी 2 मिनट में
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर दूरी 2 मिनट में
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

एग्जाम सेंटर पर जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवारों को ऑरिजनल या ई-वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट साथ लाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।
  • उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर लॉग इन करके अपनी आधार वेरिफिकेशन स्थिति जांच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *