Royal Enfield ने पेश किया Himalayan 450 का दमदार Mana Black Edition, EICMA शो में जमाया रंग
Royal Enfield ने इटली के मिलान में आयोजित EICMA शो में अपनी एडवेंचर टूरिंग बाइक Himalayan 450 का एक नया लिमिटेड एडिशन वर्जन Mana Black Edition पेश किया है। यह बिल्कुल ऑल-ब्लैक कलर थीम में तैयार किया गया स्पेशल वर्जन है, जिसे विजुअली और फंक्शनली दोनों रूप से और भी बहादुर और एडवेंचर-रेडी लुक देने पर फोकस किया गया है।

यह मॉडल स्टैंडर्ड Himalayan 450 पर आधारित है लेकिन इसमें रैली-स्टाइल एक्सेसरीज, हाई सेट बीक फेंडर, फ्लैट बेंच सीट, नकल गार्ड और स्पेशल रियर पैनल जैसे बदलाव इसे एक प्रॉपर “डार्क एडवेंचर मशीन” बना देते हैं। फ्यूल टैंक पर फुल ब्लैक बेस के साथ ग्रे ग्राफिक्स इस एडिशन को एक प्रीमियम कस्टमाइज्ड फील देते हैं।
इंजन और पावरट्रेन
इस एडिशन में भी वही 452cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह असिस्ट और स्लिपर क्लच तथा 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
फीचर्स
- कलर TFT स्क्रीन with Google Maps
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- स्विचेबल ABS
- राइड-बाय-वायर थ्रॉटल
स्पेसिफिकेशन
- वजन (कर्ब वेट) – 196 kg
- फ्यूल टैंक – 17 लीटर
- ग्राउंड क्लीयरेंस – 230 mm
- व्हीलबेस – 1,510 mm
- फ्रंट वील – 21 इंच (स्पोक)
- रियर वील – 17 इंच
बाइक में Showa USD फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सेटअप दिया गया है, और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।
भारतीय मार्केट में कब आएगी?
Royal Enfield ने इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटोरूमर्स की मानें तो यह स्पेशल एडिशन 2025 में भारतीय मार्केट में अनाउंस किया जा सकता है।
