Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर वक्फ बोर्ड का बड़ा ऐलान, प्रदेश की 8,232 वक्फ संपत्तियों पर फहराया जाएगा तिरंगा
Chhattisgarh Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने घोषणा की है कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड से जुड़ी सभी मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

8,232 वक्फ संपत्तियों पर एक साथ फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मौजूद कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा।
ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरण भी किया जाएगा, ताकि गणतंत्र दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा सके।
मस्जिदों और इमामबाड़ों में भी होगा विशेष आयोजन
गणतंत्र दिवस के मौके पर —
- सभी वक्फ बोर्ड कार्यालयों को विशेष रूप से सजाया जाएगा
- धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के साथ आयोजन किया जाएगा
- लोगों को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बयान
डॉ. सलीम राज ने कहा कि,
“यह पहल राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। देश के प्रति सम्मान और संविधान के प्रति निष्ठा ही गणतंत्र दिवस का असली संदेश है।”
सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश
इस पहल को प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और संविधान के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। वक्फ बोर्ड का यह निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
