Featuredकरियर

RBI Vacancy 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका दे रहा है आरबीआई, 93 पदों पर आवेदन शुरू

RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लेटरल रिक्रूटमेंट 2025 के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा के भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए है, जिसमें डेटा साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और बैंकिंग डोमेन से जुड़े कुल 93 पद भरे जाएंगे।

RBI Vacancy 2025

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

RBI Lateral Recruitment 2025: पदों का विवरण

पद का नामवैकेंसी
डाटा साइंटिस्ट02
डाटा इंजीनियर02
आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट07
आईटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर05
आईटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर03
AI/ML स्पेशलिस्ट03
आईटी-साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट05
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर03
प्रोजेक्ट मैनेजर05
मार्केट एंड लिक्विडिटी रिस्क स्पेशलिस्ट01
ऑपरेशनल रिस्क एनालिस्ट02
एनालिस्ट (क्रेडिट/मार्केट रिस्क)04
अकाउंट स्पेशलिस्ट05
पॉलिसी रिसर्च एनालिस्ट02
बिजनेस एंड फाइनेंशियल रिस्क एनालिस्ट06
अन्य पद28
कुल पद93


लेटरल रिक्रूटमेंट क्या होती है?

लेटरल रिक्रूटमेंट में अनुभवी और एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स को उनकी स्किल्स और अनुभव के आधार पर सीधे भर्ती किया जाता है। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सभी पद ग्रेड C के अंतर्गत आते हैं।

RBI Vacancy 2025: योग्यता

  • डाटा साइंटिस्ट:
    स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमिक्स/मैथ/डाटा साइंस/फाइनेंस में मास्टर्स या BE/BTech (CS) + 4 साल का अनुभव

  • डाटा इंजीनियर:
    BE/BTech/BSc/MSc/MTech/ MCA (IT/CS) + 4 साल का अनुभव

  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर:
    BE/BTech/MCA + 5 साल का अनुभव

सभी पदों की विस्तृत योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 25 से 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 से 62 वर्ष (पद के अनुसार)

चयन प्रक्रिया

  • प्राइमरी स्क्रीनिंग / शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • इंटरव्यू
  • फाइनल सेलेक्शन

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी

नियुक्ति का प्रकार

  • फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड

आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS: ₹600 + GST
  • SC / ST / PwBD: ₹100 + GST

महत्वपूर्ण जानकारी

  • विज्ञापन संख्या: RBISB/DA/04/2025-26
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 6 जनवरी 2026
  • ऑफिशियल वेबसाइट: opportunities.rbi.org.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *