Featuredमनोरंजन

Raveena Tandon: ‘कुछ ऐसे सीन थे…’ शाहरुख खान के साथ ‘डर’ करने में अनकम्फर्टेबल हुईं रवीना टंडन, कर दिया था मना

Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सुपरहिट फिल्म ‘डर’ (1993) में शाहरुख खान और सनी देओल के साथ जूही चावला से पहले उन्हें काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन इस फिल्म को रवीना ने कुछ सीन की वजह से मना कर दिया था।

Raveena Tandon

शाहरुख-रवीना की जोड़ी बन सकती थी लेकिन…

रवीना ने बताया कि फिल्म के कुछ शुरुआती सीन को लेकर वह असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर सीन करने को तैयार नहीं थीं और इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
उन्होंने कहा— “कुछ सीन ऐसे थे जिनसे मैं थोड़ी असहज थी, इसलिए मैंने मना कर दिया।”

बता दें कि ‘डर’ फिल्म में जूही चावला ने शाहरुख की “क..क..किरण” का रोल करके दर्शकों का दिल जीत लिया था और यह फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है।

‘प्रेम कैदी’ भी पहले रवीना को ऑफर हुई थी

इसी इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि उन्हें 1991 की फिल्म ‘प्रेम कैदी’ भी पहले ऑफर की गई थी, जो बाद में करिश्मा कपूर की डेब्यू फिल्म बनी। इस फिल्म में भी एक सीन के कारण रवीना को असहजता महसूस हुई और उन्होंने इसे भी रिजेक्ट कर दिया था।

आज भी फैंस को है शाहरुख-रवीना की जोड़ी देखने की उम्मीद

हालांकि रवीना ने ‘डर’ में काम नहीं किया, लेकिन उन्होंने 90 के दशक और 2000 में अपनी फिल्मों से अपना अलग फैन बेस बनाया। फैंस आज भी चाहते हैं कि शाहरुख और रवीना एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *