Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: तेलुगु परंपरा से हुई Rashmika और Vijay की शादी, सनसेट वेडिंग के बाद होगा कोडवा लोक परफॉर्मेंस
ashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने गुरुवार सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से शादी रचाई। यह शाही समारोह राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित किया गया, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए।

सुबह 10:10 बजे हुई तेलुगु वेडिंग
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि विजय ने सुबह 10:10 बजे रश्मिका से शादी की। शादी के बाद वेडिंग वेन्यू के बाहर पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी गईं। तेलुगु परंपरा के अनुसार हुए इस विवाह में पारंपरिक पोशाक और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।
अब होगी सनसेट वेडिंग और कोडवा सेरेमनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम 4 बजे रश्मिका की तरफ से कोडवा रीति-रिवाज के तहत दूसरी शादी होगी। यह एक सनसेट वेडिंग होगी, जो कूर्ग की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाएगी। शादी के बाद कोडवा लोक परफॉर्मेंस का आयोजन भी होगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति, संगीत और पारंपरिक नृत्य देखने को मिलेंगे। यह समारोह खास तौर पर परिवार और करीबी दोस्तों के लिए रखा गया है।
चार दिन से चल रहे थे प्री-वेडिंग फंक्शन
रश्मिका और विजय की शादी की रस्में चार दिन पहले से शुरू हो गई थीं।
- स्पोर्ट्स गेम्स से शुरुआत
- हल्दी और संगीत समारोह
- पारिवारिक मिलन
शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की जाएगी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है।
फैंस को तस्वीरों का इंतजार
फिलहाल, कपल की शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका और विजय की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है और अब शादी के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
