Featuredमनोरंजन

शादी की चौथी सालगिरह पर माता-पिता बने Rajkummar Rao और Patralekhaa, घर आई नन्हीं परी

Bollywood Baby News: बॉलीवुड के कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर यह कपल पेरेंट्स बन गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनके घर एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। यह खबर सामने आते ही पूरे इंडस्ट्री से बधाइयों की बरसात शुरू हो गई है।

Rajkummar Rao Patralekhaa Baby News


इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार को एक ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से यह गुड न्यूज अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा की। पोस्ट किए गए सेलिब्रेशन कार्ड में लिखा था—

“हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।”

कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा—
“हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

इस पोस्ट पर तुरंत ही फैंस और सेलेब्स की कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा—
“क्लब में आप दोनों का स्वागत है।”

कुछ दिन पहले कटरीना-विक्की भी बने माता-पिता

बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों लगातार खुशियों से भरी हुई है। कुछ ही दिन पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपने बच्चे का स्वागत किया था। ऐसे में राजकुमार-पत्रलेखा का पेरेंटहुड जॉइन करना फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।

9 जुलाई को दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

इससे पहले 9 जुलाई को राजकुमार और पत्रलेखा ने एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें न्यूज़ीलैंड ट्रिप के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। उन्होंने यह भी कहा कि उसी समय राजकुमार राव के केयरिंग नेचर ने उन्हें यकीन दिला दिया था कि वे एक बेहतरीन पिता साबित होंगे।

नवंबर 2021 में हुई थी शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और लगभग सात साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी रचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *