Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News: महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता की CM साय से मुलाकात, CM बोले…!

Raipur News: महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़ की स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। सीएम साय ने संजू देवी को विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संजू देवी ने अपने खेल कौशल, समर्पण और मेहनत से महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि संजू की ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी और भविष्य की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी।

संजू देवी ने साझा किए अपने संघर्ष और अनुभव

मुलाकात के दौरान संजू देवी ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी खेल यात्रा, चुनौतियां, संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अनुभव साझा किए।bकोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी संजू देवी ने ढाका (बांग्लादेश) में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब भी हासिल किया था। उनके प्रदर्शन ने न केवल टीम इंडिया को स्वर्ण पदक दिलाया, बल्कि छत्तीसगढ़ को भी अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

संजू देवी की सीएम साय से मुलाकात के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और खेल से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर
  • छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल
  • कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू
  • पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह
  • वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर

सभी ने संजू देवी के प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *