Raipur News: राजधानी में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, रात में रहेगा वन-वे
Raipur News: राजधानी में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग—जयस्तंभ चौक मार्ग को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एकांकी मार्ग (वन-वे) घोषित किया है। यह व्यवस्था एक माह तक लागू रहेगी।

निर्धारित अवधि में वाहन चालक शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से मेकाहारा की ओर रात के समय नहीं जा सकेंगे।
– पहले 15 दिन: शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग—जयस्तंभ चौक तक मार्ग वन-वे रहेगा।
– अगले 15 दिन: शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक का मार्ग एकांकी रहेगा।
यह निर्णय स्काईवॉक निर्माण स्थल पर बढ़ती गतिविधियों और छोटे-बड़े वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सुरक्षा के लिए किए जाएंगे विशेष इंतजाम
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि—
- बंद मार्ग के प्रवेश व निकास पर रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएं
- वाहन डायवर्जन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड तैनात हों
- एकांकी मार्ग की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड सड़क की शुरुआत और अंत में लगाए जाएं
प्रशासन का कहना है कि वन-वे व्यवस्था से रात के समय सड़क पर होने वाले संभावित हादसों में कमी आएगी और स्काईवॉक निर्माण भी सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सकेगा।
