Raipur News: रायपुर में ब्रह्मविद एफसी बनी छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग की विजेता
Raipur News: वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। ब्रह्मविद एफसी ने मेट्स पैंथर्स को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सांसद बृजमोहन ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की
समापन समारोह में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि — “छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बेहतर मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।” उन्होंने रायपुर में पुराने खेल मैदानों को विकसित करने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही वीर स्पोर्ट्स क्लब को आगे भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।
महिला फुटबॉल मुकाबले ने भी जीता दिल
फाइनल से पहले स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें टीम ब्लैक ने टीम वाइट को 2-0 से हराया। टीम ब्लैक के लिए माही कुंजाम ने 19वें मिनट में और यामिनी बघेल ने 34वें मिनट में गोल दागे।
फाइनल मैच में रोमांच की पराकाष्ठा
फाइनल में ब्रह्मविद एफसी और मेट्स पैंथर्स के बीच मुकाबला कांटे का रहा। मैच के 41वें मिनट में ब्रह्मविद के भोले ने निर्णायक गोल करते हुए टीम को 1-0 से जीत दिलाई। भोले को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुरस्कार और सम्मान
विजेता टीम: ब्रह्मविद एफसी — ₹1,11,111 एवं ट्रॉफी
उपविजेता टीम: मेट्स पैंथर्स — ₹77,777
स्पेशल अवॉर्ड्स:
- बेस्ट गोलकीपर: नरेश (चैलेंजर्स)
- बेस्ट डिफेंडर: मनीष
- बेस्ट मिडफील्डर: प्रदीप (फिल फाइटर्स)
- गोल्डन बूट: नितेश (मेट्स पैंथर्स)
- मैन ऑफ द सीरीज: अरुण (ब्रह्मविद एफसी)
इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों मुश्ताक अली प्रधान, प्रभाकर थीटे, गौतम राहा, श्रीकांत मिश्रा, आलोक शर्मा, देवाशीष राहा, सुरेश निहाल, तरुण फुटान, रियाज खान, गिरधर खंडेलवाल को सम्मानित किया गया।
