Raipur Cricket Match: रायपुर में आज भारत vs न्यूजीलैंड T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, जानें स्टेडियम पहुंचने का पूरा रूट और ट्रैफिक प्लान
CG Sports News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया के 238 रनों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में रायपुर में भी आज चौकों-छक्कों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है। मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की है, ताकि स्टेडियम तक पहुंचने में किसी को परेशानी न हो।

रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग
तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग
यहां से पैदल स्टेडियम प्रवेश
बिलासपुर की ओर से आने वालों के लिए
बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)
बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से
विधानसभा ओवरब्रिज → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग
धमतरी–जगदलपुर मार्ग से
अभनपुर → केंद्री → उपरवारा → मंत्रालय चौक → कोटराभाठा चौक → सेंध तालाब
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग
दुर्ग–भिलाई से आने वालों के लिए
टाटीबंध → रिंग रोड-01 → पचपेढ़ीनाका → तेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → स्टेडियम तिराहा
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग
महासमुंद–सरायपाली से
आरंग → सीधे स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग
पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
जिनके पास पार्किंग पास A से G है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर प्रवेश मार्ग → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा चौक → कोटराभाठा चौक → ग्राम सेंध → सेक्टर 04/10
पार्किंग: A, B, C, D, E, F, G निर्धारित स्टेडियम पार्किंग
स्टेडियम में खाने-पीने के तय रेट
ओवररेटिंग रोकने के लिए सभी रेट तय किए गए हैं:
- समोसा (100 ग्राम) – ₹50
- सैंडविच – ₹60
- बर्गर – ₹80
- पिज़्ज़ा – ₹250
- पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
- पॉपकॉर्न (टब) – ₹100
- वेज मोमो – ₹150
- चिकन मोमो – ₹200
- फ्राई मोमो (वेज) – ₹200
- चिकन फ्राई मोमो – ₹250
- पानी (250ml) – ₹10
- वेफर्स/आइसक्रीम – MRP पर
स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट और मेन्यू बोर्ड पर रेट लिखे होंगे। अधिक कीमत लेने पर सख्त कार्रवाई होगी।
गेट टाइमिंग और एंट्री नियम
- दर्शकों के लिए गेट खुलेंगे: शाम 4 बजे
- मैच शुरू: शाम 7 बजे
- पहली पारी के बाद स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह बंद
स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं
बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, छतरी, कैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, हेलमेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, धारदार वस्तुएं, पटाखे, हथियार, बाहर का खाना और मादक पेय — पूरी तरह प्रतिबंधित।
