Featuredछत्तीसगढ़देश

Railway News: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा QR कोड आधारित नया ID कार्ड, देशभर में लागू होगा सिस्टम

Railway News: रेलवे कर्मचारियों और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब सभी रेलकर्मियों को QR Code आधारित नया पहचान पत्र (ID Card) जारी किया जाएगा, जो देशभर में समान रूप से लागू होगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित सभी जोनों तक पहुंच चुका है।

रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेणु शर्मा ने सभी जोनल रेलवे को इस नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। नए पहचान पत्र के तहत /topic

  • नियमित रेलवे कर्मचारियों को पीले रंग का ID कार्ड
  • संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों को नारंगी रंग का ID कार्ड
    जारी किया जाएगा।

डिजिटल पहचान से बढ़ेगी सुरक्षा और पारदर्शिता

QR कोड आधारित इस पहचान पत्र में कर्मचारी से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी, जिसे स्कैन करते ही तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा। इससे न केवल कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित होगी, बल्कि ऑफिस एंट्री सिस्टम भी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा। विशेष रूप से संविदा कर्मचारियों के लिए यह ID कार्ड कार्यालय परिसर में प्रवेश का आधिकारिक प्रमाण होगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे फर्जी पहचान, अनधिकृत प्रवेश और रिकॉर्ड प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

रिकॉर्ड प्रबंधन होगा आसान

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों का डेटा डिजिटल माध्यम से उपलब्ध रहेगा, जिससे रिकॉर्ड अपडेट करना और निगरानी रखना आसान होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल रेलवे में तकनीकी आधुनिकीकरण, कर्मचारी सुविधा और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई दिशा देगी। रेलवे का यह कदम सभी जोनों में कार्यरत कर्मचारियों को समान सुविधा देने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *