Rahul Gandhi CG Visit: एमपी के बाद अब छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, 41 नए कांग्रेस जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग
Rahul Gandhi CG Visit: मध्य प्रदेश दौरे के बाद अब राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। यहां वे कांग्रेस के नव नियुक्त 41 जिला अध्यक्षों को विशेष ट्रेनिंग देंगे। इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ PCC चीफ दीपक बैज ने दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें कांग्रेस हाईकमान के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय
AICC द्वारा प्रदेश में 41 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी उन्हें ट्रेनिंग देकर मजबूत राजनीतिक और संगठनात्मक भूमिका के लिए तैयार करना चाहती है। मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी स्वयं ट्रेनिंग देने पहुंचेंगे। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई वरिष्ठ नेता भी छत्तीसगढ़ में इस ट्रेनिंग सत्र का हिस्सा होंगे।
बस्तर में होने की संभावना
जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनिंग कार्यक्रम बस्तर में आयोजित किया जा सकता है। कांग्रेस चाहती है कि जिला अध्यक्षों को मजबूत किया जाए ताकि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी की आवाज और तेज हो।
ट्रेनिंग में शामिल होंगे ये प्रमुख विषय—
- संवाद और संचार कला
- लीडरशिप स्किल
- संगठन संचालन
- बूथ मैनेजमेंट
- राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों की समझ
- अनुशासन और जनसंवाद रणनीतियाँ
हालांकि प्रशिक्षण कार्यक्रम की तारीख का औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
2028 की तैयारी अभी से
कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर से मजबूती की तैयारी कर रही है। जिला अध्यक्षों की सक्रियता और उनकी ट्रेनिंग से आने वाले महीनों में पार्टी की रणनीति और प्रभाव में कितने बदलाव आते हैं, यह देखने वाली बात होगी। राहुल गांधी की इस ‘पाठशाला’ से जिला अध्यक्षों को कितना लाभ होगा, इसका असर सीधे संगठन की कार्यशैली पर देखने की उम्मीद है।
