Featuredमनोरंजन

Rahu Ketu Teaser: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी जोड़ी लौटी, ‘राहु-केतु’ का धांसू टीजर रिलीज

Rahu Ketu Teaser: फुकरे फ्रेंचाइजी से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। उनकी आने वाली फिल्म “राहु-केतु” का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जो कॉमेडी और फैंटेसी से भरपूर नज़र आ रहा है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Rahu Ketu Teaser


टीजर में दिखी कहानी की झलक

जर की शुरुआत में दिखाया गया है कि जब भी पुलकित और वरुण का कैरेक्टर कहीं मौजूद होता है, वहां नुकसान होना तय है। गांव के लोग इन्हें मनहूस मानते हैं, क्योंकि इन दोनों की मौजूदगी दूसरों की जिंदगी में मुसीबतें लेकर आती है।
टीजर में एक जगह राहु-केतु के कार्टून का मज़ेदार संदर्भ भी देखने को मिलता है।

अमित सियाल का दमदार लुक

फिल्म के टीजर में अमित सियाल एक अनोखे लुक में दिखाई देते हैं। टीजर में दिखाया गया है कि पुलकित और वरुण मिलकर अमित सियाल के किरदार की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देते हैं, जिसके बाद इनके बीच दुश्मनी शुरू हो जाती है। इस कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म में अमित सियाल का कैरेक्टर नेगेटिव शेड में होगा।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अमित सियाल के साथ इन कलाकारों की खास भूमिकाएँ हैं—

  • शालिनी पांडे
  • पीयूष मिश्रा
  • चंकी पांडे

फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई और मनाली में की गई है।

फुकरे के बाद फिर साथ दिखेंगे पुलकित-वरुण

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा इससे पहले ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म फुकरे (2013) में साथ दिखाई दिए थे। फैंस को एक बार फिर इस जोड़ी की धमाकेदार टाइमिंग और कॉमेडी देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *