PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सोलर पैनल के लिए सिर्फ 6% ब्याज पर ₹2 लाख तक लोन, जानिए सब्सिडी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) आम लोगों को सौर ऊर्जा के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ 6% ब्याज दर पर ₹2 लाख तक का लोन दे रही है। वहीं ₹6 लाख तक के लोन पर सामान्य होम लोन दर लागू होती है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, सितंबर 2025 तक पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) ने इस योजना के तहत 5.79 लाख से अधिक आवेदन मंजूर किए हैं, जिनकी कुल राशि ₹10,907 करोड़ है।
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है। इसके तहत पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है। साथ ही, लोग अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकते हैं।
सरकार सोलर पैनल लगाने वालों को 40% तक की सब्सिडी दे रही है ताकि बिजली बिल का बोझ कम हो और घर ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें।
₹2 लाख तक लोन पर सिर्फ 6% ब्याज
- ₹2 लाख तक के लोन पर 6% ब्याज दर लागू होती है।
- ₹2 लाख से ₹6 लाख तक के लोन पर वही ब्याज दर लागू होगी जो आपके मौजूदा होम लोन पर है।
- जिनके पास होम लोन नहीं है, उन्हें सामान्य ब्याज दर से 1% अधिक ब्याज देना होगा।
मुख्य फायदे
- सब्सिडी लाभ:
- 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹30,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी।
- 3 किलोवाट तक की अतिरिक्त क्षमता पर ₹18,000 प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सब्सिडी।
- कुल अधिकतम ₹78,000 तक की सरकारी सहायता।
- 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹30,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी।
- गिरवी की जरूरत नहीं:
₹2 लाख तक के लोन पर किसी भी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं। - लंबी चुकौती अवधि:
10 साल तक का आसान रीपेमेंट पीरियड। - 6 महीने की राहत:
लोन मिलने के बाद 6 महीने तक किस्त चुकाने की जरूरत नहीं। - प्रीपेमेंट चार्ज नहीं:
अगर आप लोन पहले चुका देते हैं तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। - डिजिटल प्रोसेस:
पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन और सेल्फ-डिक्लेरेशन पर आधारित है।
लोन आवेदन की प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन करें:
pmsuryaghar.gov.in पर जाएं और नया रजिस्ट्रेशन करें। - लॉगिन करें:
मोबाइल नंबर और ओटीपी से वेरिफिकेशन कर Consumer Login में लॉगिन करें। - जानकारी भरें:
नाम, ईमेल, पता, राज्य, जिला और पिन कोड जैसी डिटेल्स भरकर सेव करें। - सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए आवेदन करें:
“Apply for Solar Rooftop” या “Vendor Selection” सेक्शन में जाकर आवेदन करें। - जनसमर्थ पोर्टल पर लोन आवेदन:
रजिस्ट्रेशन के बाद “Apply for Loan” पर क्लिक करें — आवेदन प्रक्रिया जनसमर्थ (JanSamarth) पोर्टल पर पूरी होगी।
योजना का लक्ष्य और प्रभाव
सरकार का लक्ष्य है कि देशभर के घरों में सोलर पावर सिस्टम स्थापित किए जाएं ताकि ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़े और ग्रीन एनर्जी मिशन को गति मिले। इससे न केवल बिजली के खर्च में कमी आएगी बल्कि आम लोग हर महीने की बचत भी बढ़ा पाएंगे।
