Featuredधर्म

Papankusha Ekadashi 2025: जानें व्रत का महत्व, पूजन विधि और लाभ

Papankusha Ekadashi 2025: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष पापांकुशा एकादशी का व्रत 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार की शाम 7:10 मिनट से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 6:32 मिनट तक रहेगा।

Papankusha Ekadashi 2025


पापांकुशा एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष स्थान है। पापांकुशा एकादशी चौबीस एकादशियों में से एक अत्यंत पुण्यदायी तिथि मानी जाती है।

  • मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
  • यह तिथि “पापों पर अंकुश लगाने वाली एकादशी” कहलाती है।
  • इस दिन व्रत करने से जन्म-मरण के बंधन से छुटकारा और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पूजन विधि और नियम

  • इस दिन प्रातः स्नान करके पीले और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर रोली, अक्षत, पीले पुष्प, धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें।
  • तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व है।
  • सात्विक भोजन करें। जौ, चना, मसूर, उड़द और मूंग का सेवन किया जा सकता है।

व्रत के लाभ

  • व्रत करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
  • घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
  • भगवान विष्णु की कृपा से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • इस दिन दान-पुण्य करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *