OTT Release This Week: कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा से भरा रहेगा इस हफ्ते का ओटीटी लाइनअप
OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के मूड में हैं, तो तैयार हो जाइए! नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़्नी+ हॉटस्टार और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर तक कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी ओटीटी रिलीज़ की पूरी लिस्ट —

1. दिल्ली क्राइम सीजन 3 (Delhi Crime Season 3)
नेटफ्लिक्स की मशहूर क्राइम सीरीज दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन 13 नवंबर को रिलीज हो रहा है। इस सीजन में शेफाली शाह फिर एक बार डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में नजर आएंगी।कहानी अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी की अंधेरी दुनिया पर आधारित है। इस बार हुमा कुरैशी भी एक नए और खतरनाक किरदार में दिखेंगी, जिससे सीरीज में रोमांच और बढ़ जाएगा।
Release Date: 13 नवंबर
Platform: Netflix
2. बैट-फैम सीज़न 1 (Bat-Fam Season 1)
डीसी फैंस के लिए खुशखबरी! बैट-फैम सीज़न 1 एनिमेटेड सीरीज इस हफ्ते आ रही है, जो 2023 की My Little Batman सीरीज की अगली कड़ी है। यह सीरीज वेन मैनर और कैप्ड क्रूसेडर की क्राइम से लड़ाई पर आधारित है।
Release Date: 10 नवंबर
Platform: Amazon Prime Video
3. जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
सुभाष कपूर की सुपरहिट लीगल कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी जॉली एलएलबी का तीसरा पार्ट फैंस के लिए एक तोहफा है। इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ कोर्टरूम ड्रामा में टक्कर लेते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम किरदारों में हैं।
Release Date: 14 नवंबर
Platform: Netflix और Disney+ Hotstar
4. दशावतार (Dashavatar)
मराठी सिनेमा के दर्शकों के लिए दशावतार एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर लेकर आ रही है। फिल्म में महेश मांजरेकर, भरत जाधव और प्रभावलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी में रहस्य, सस्पेंस और हॉरर का तगड़ा मिश्रण है।
Release Date: 14 नवंबर
Platform: Zee5
