Onion With Black Spots: क्या आप भी काले धब्बों वाली प्याज खाते हैं? जानिए क्यों हो सकता है ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक
Onion With Black Spots: रसोई की सबसे आम लेकिन जरूरी चीज़ प्याज (Onion) अगर थोड़ी भी खराब हो जाए तो ये आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। कई लोग प्याज पर लगे काले धब्बों (Black Spots) को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यही गलती शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

काले धब्बों का असली कारण क्या है?
अगर प्याज की बाहरी परत पर काले रंग के निशान या पाउडर जैसे धब्बे दिख रहे हैं, तो ये किसी सामान्य गंदगी नहीं बल्कि फंगस (Fungus) का संकेत है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये फंगस Aspergillus niger (एस्परगिलस नाइजर) होती है, जो मिट्टी में पाई जाती है और प्याज की परतों में फैल सकती है।
जब यह फंगस प्याज के अंदर तक पहुंच जाती है, तो प्याज खराब हो जाती है।
ऐसी प्याज खाने से हो सकता है —
- पाचन तंत्र में गड़बड़ी (Digestive issues)
- त्वचा पर एलर्जी (Skin allergies)
- श्वसन संक्रमण (Respiratory infections)
किन लोगों को बिल्कुल नहीं खानी चाहिए ऐसी प्याज?
ऐसी प्याज से कमजोर इम्यून सिस्टम (Weak immunity) वाले लोगों को पूरी तरह बचना चाहिए।
इन लोगों के लिए यह प्याज खासतौर पर खतरनाक हो सकती है:
- अस्थमा (Asthma) के मरीज
- टीबी (Tuberculosis) से पीड़ित लोग
- एचआईवी (HIV) या अन्य इम्यून डिसऑर्डर वाले व्यक्ति
- डायबिटीज (Diabetes) के रोगी
इस फंगस के स्पोर्स हवा के साथ शरीर में जाकर फेफड़ों में संक्रमण (Lung Infection) या अस्थमैटिक अटैक (Asthmatic Attack) का कारण बन सकते हैं।
प्याज खराब होने के संकेत कैसे पहचानें?
अगर प्याज में ये लक्षण दिखें तो उसे तुरंत फेंक दें:
- प्याज की परतों में काले या भूरे धब्बे
- नरम बनावट या सड़न
- अजीब या खट्टी गंध
- प्याज काटने पर अंदर काले निशान
अगर सिर्फ बाहरी छिलके पर हल्के निशान हों, तो प्याज को अच्छी तरह धोकर और ऊपर की परत हटा कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्याज को लंबे समय तक ताज़ा रखने के तरीके
- प्याज को फ्रिज में न रखें, नमी से ये जल्दी खराब हो जाती है।
- कटी हुई प्याज को फ्रिज में खुला न छोड़ें, इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
- प्याज को आलू से दूर रखें, क्योंकि आलू से निकलने वाली नमी प्याज को सड़ा देती है।
- प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह:
फंगस लगी प्याज का सेवन करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। छोटी-सी लापरवाही आपके लिवर, फेफड़ों और पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है।
