O Romeo Box Office Collection: मंगलवार को उछला कलेक्शन, दमदार लाइफटाइम टोटल की ओर बढ़ी शाहिद कपूर की फिल्म
O Romeo Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म O Romeo ने स्लो ओपनिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। वीकेंड पर उम्मीद से कम शुरुआत करने के बाद फिल्म ने वर्किंग डेज़ में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर मंगलवार की कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है और अब फिल्म एक दमदार लाइफटाइम टोटल की ओर बढ़ती दिख रही है।

सोमवार से ज्यादा कमाई, ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे’ का मिला फायदा
फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 34 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हालांकि ये आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं माना गया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप और भारत-पाकिस्तान मैच के बीच यह प्रदर्शन कमजोर भी नहीं कहा जा सकता।
सोमवार को टिकट ऑफर के साथ फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को फिल्म की कमाई करीब 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यानी मंगलवार का कलेक्शन सोमवार से ज्यादा रहा। इस उछाल के पीछे ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे’ ऑफर का बड़ा योगदान माना जा रहा है, जिसके चलते थिएटर्स में ऑक्युपेंसी बेहतर रही।
5 दिन में 45 करोड़ पार, पहले हफ्ते में 50+ की उम्मीद
मंगलवार की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 45 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। अनुमान है कि पहला हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म 52-53 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
दूसरे वीकेंड में फिल्म को और उछाल मिलने की संभावना है क्योंकि फिलहाल इसके सामने कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80-85 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है।
130 करोड़ बजट, क्या होगी हिट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ का कलेक्शन इसे ‘हिट’ कैटेगरी में तो नहीं लाएगा, लेकिन ओटीटी राइट्स, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक राइट्स से हुई कमाई को जोड़कर फिल्म मेकर्स को फायदा मिल सकता है।
आजकल बॉक्स ऑफिस सक्सेस सिर्फ थिएटर कलेक्शन से तय नहीं होती, बल्कि डिजिटल और अन्य प्लेटफॉर्म से हुई रिकवरी भी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में O Romeo का 70-80 करोड़ तक पहुंचना भी मेकर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
