Featuredट्रेवल

नेपाल में भी है एक ताज महल! रानी महल में देखिए प्रेम, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम

Rani Mahal Nepal: नेपाल की वादियों में छिपा है एक ऐसा महल, जिसे “नेपाल का ताज महल” कहा जाता है। पाल्पा जिले में कालीगंडकी नदी के किनारे स्थित रानी महल (Rani Mahal Nepal) को खड्ग शम्शेर ने अपनी पत्नी तेज कुमारी देवी की याद में बनवाया था। 1892 में उनकी पत्नी के निधन के बाद राजा ने सिर्फ एक साल में इस महल का निर्माण कराया। यह महल प्रेम, शांति और ऐतिहासिक वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है।

हालाँकि यह महल ताजमहल जितना भव्य नहीं है, लेकिन इसकी अपनी एक अलग खूबसूरती और आकर्षण है। यहाँ आप बिना किसी एंट्री टिकट के घूम सकते हैं। महल में दर्जनभर कमरे, सुंदर तालाब, बगीचे और मेहमानों के लिए विशेष कमरे हैं। साथ ही, आसपास का वातावरण शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह जगह उन पर्यटकों के लिए आदर्श है जो भीड़-भाड़ से दूर, इतिहास और संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं।

महल तक पहुंचना भी आसान है। तानसेन से लोकल बस, प्राइवेट जीप या ट्रेकिंग करके आप यहाँ पहुंच सकते हैं। किराया बेहद किफायती है – लगभग 1 से 1.5 डॉलर तक। इसके अलावा नेपाल सरकार ने महल की मरम्मत और पर्यटन विकास की दिशा में काम शुरू कर दिया है, जिससे आने वाले समय में यह यह ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा। अगर आप नेपाल की शांति, सुंदरता और प्रेम की कहानी को करीब से देखना चाहते हैं, तो रानी महल आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version