Featuredकरियर

NABARD Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के 91 पदों पर भर्ती, 8 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

NABARD Recruitment 2025: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के 91 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

NABARD Recruitment 2025

यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग सेक्टर में सर्विस करना चाहते हैं। NABARD भारत में ग्रामीण विकास, कृषि वित्त और ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

NABARD ने इस भर्ती में कुल 91 पद शामिल किए हैं:

सेवा का नामपदों की संख्या
ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS)85
विधिक सेवा2
प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा4

योग्यता और पात्रता शर्तें

शैक्षणिक योग्यता:

  • RDBS (General) के लिए: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, General Category के लिए 60% तथा Reserved Category के लिए 55% अंक।
  • Specialist पद: संबंधित विषय में Graduation/Post Graduation (जैसे कृषि, वित्त, कंप्यूटर, सिविल इंजीनियरिंग आदि)
  • Legal Service: LLB/LLM
  • Protocol & Security: Army/Navy/Airforce या Para Military में Officer Rank का अनुभव आवश्यक।

आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों के अनुसार छूट मिलेगी)

वेतन संरचना और सुविधाएं

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44,500 रुपये बेसिक पे सहित लगभग ₹1,00,000 प्रति माह प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। साथ में House Loan, Vehicle Loan, Pension, Leave Benefits जैसी विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क (Refundable System)

CategoryFee
General/OBC/EWS₹850
SC/ST/PwD₹150

सबसे खास बात — परीक्षा देने पर General Category को ₹700 वापस और बाकी सभी Reserved Categories को पूरा शुल्क वापस मिलेगा।

कब और कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन की शुरुआत: 8 नवंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2025
  • आवेदन: NABARD Official Website पर Online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *