MMC Zone Naxalites: नक्सली प्रवक्ता ने 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, संघर्ष विराम की घोषणा…!
MMC Zone Naxalites: नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (MMC) जोन के नक्सली प्रवक्ता अनंत ने एक नया लेटर जारी कर 1 जनवरी 2026 को हथियारबंद संघर्ष विराम (Ceasefire) का ऐलान किया है। यह पत्र तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित किया गया है जिसमें नक्सलियों की आगामी रणनीति और सरकार के साथ संवाद की संभावनाओं का उल्लेख है।

नक्सलियों का बड़ा ऐलान — 1 जनवरी को हथियारबंद संघर्ष विराम
जारी लेटर में नक्सली प्रवक्ता ने साफ कहा है कि MMC जोन के सभी नक्सली 1 जनवरी 2026 से हथियारबंद संघर्ष विराम की प्रक्रिया अपनाएंगे। उन्होंने अपने साथियों से अपील की है कि व्यक्तिगत समर्पण न करें, बल्कि यदि कोई कदम उठाना है तो सामूहिक रूप से उठाया जाए।
‘हम समर्पण नहीं करेंगे, बल्कि सरकार के अभियान को स्वीकार करेंगे’
नक्सली प्रवक्ता अनंत ने पत्र में लिखा है कि—
- वे सरकार की पूना मारगेन अभियान को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
- संघर्ष विराम का निर्णय “जनता के साथ धोखा” नहीं है, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों में “उचित रणनीति” है।
- हथियार उनके लिए साधन हैं, साध्य नहीं, इसलिए संघर्ष से पीछे हटना गद्दारी नहीं माना जाना चाहिए।
फ्रीक्वेंसी नंबर भी जारी किया
नक्सल प्रवक्ता ने आपसी तालमेल के लिए बाउपेंग का एक खुला फ्रीक्वेंसी नंबर भी जारी किया है, ताकि संपर्क सुचारू रहे। उन्होंने यह भी कहा कि— “जो सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जो देगी, वे उसी सरकार के साथ आगे की प्रक्रिया में जाएंगे।”
तीनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों में हलचल
पत्र सामने आने के बाद महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। यह कदम आने वाले समय में सुरक्षा रणनीति और नक्सल मोर्चे पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
