Featuredमनोरंजन

Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं

Miss Universe 2025: थाईलैंड के बैंकॉक में 21 नवंबर को आयोजित 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने इतिहास रचते हुए मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस भव्य समारोह में दुनिया भर से 100 से अधिक देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने भाग लिया। भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा, जो 22 वर्ष की हैं, कई राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।

Miss Universe 2025


Miss Universe 2025 के फाइनल रिज़ल्ट

मिस यूनिवर्स 2025 के टॉप फिनिशर्स इस प्रकार रहे:

  • Winner (विजेता): मेक्सिको – फातिमा बॉश
  • 1st Runner-Up: कोट डी आइवर
  • 2nd Runner-Up: थाईलैंड
  • 3rd Runner-Up: वेनेजुएला
  • 4th Position: फिलीपींस

टॉप 12 में शामिल देश थे:
चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर।

विक्टोरिया केजर थेलविग ने पहनाया ताज

2024 की मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग, जिन्होंने 2024 में अपने देश के लिए पहला खिताब जीता था, ने इस साल की विनर फातिमा को ताज पहनाकर उन्हें मिस यूनिवर्स 2025 घोषित किया।

Miss Universe Organization का उद्देश्य

1952 में स्थापित Miss Universe Organization दुनिया भर की महिलाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करता है जो—

  • नेतृत्व (Leadership)
  • शिक्षा (Education)
  • सामाजिक प्रभाव (Social Impact)
  • विविधता (Diversity)
  • और व्यक्तिगत विकास (Personal Development)

जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को बढ़ावा देता है।

इस साल विवादों में रहा कॉम्पिटिशन

इस वर्ष मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता कई विवादों के चलते सुर्खियों में रहा:

जजों के इस्तीफे

फाइनल से 3 दिन पहले जज और म्यूजिशियन उमर हार्पूच ने इस्तीफा दिया। इसके बाद फ्रांस के फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिससे आयोजन की पारदर्शिता पर सवाल उठे।

फातिमा बॉश का वॉकआउट

मेक्सिको की विजेता फातिमा बॉश भी प्रतियोगिता से ठीक दो हफ्ते पहले विवादित रही थीं। लाइव मीटिंग के दौरान मिस यूनिवर्स की होस्ट नवात इत्सराग्रिसिल ने उन्हें “Dumbhead” कहकर संबोधित कर दिया, जिसके बाद फातिमा ने स्टेज से वॉकआउट कर दिया और मामला चर्चा में आया।

India in Miss Universe 2025

भारत की 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति दी। हालांकि वह टॉप 12 में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उनका प्रदर्शन सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *