Featuredमनोरंजनलाइफस्टाइल

Milind Soman: बिना वर्कआउट कम किया 6 किलो वजन, इंटरमिटेंट फास्टिंग से मिला शानदार रिज़ल्ट

Milind Soman: फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन अक्सर अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में 60 साल के हुए मिलिंद ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिना किसी वर्कआउट के पूरा 6 किलो वजन कम कर लिया। उन्होंने बताया कि एक छोटे से डाइट एक्सपेरिमेंट ने उनकी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव ला दिया।



इंटरमिटेंट फास्टिंग ने बदली फिटनेस

मिलिंद सोमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में 59 साल की उम्र में पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग (IF) आज़माई। वो कहते हैं— “मैंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था। बस देखना चाहता था कि शरीर पर क्या असर होता है। और मेरा अनुभव शानदार रहा।”

उन्होंने आगे बताया— “बिना वर्कआउट किए मेरा 6–7 किलो वजन कम हो गया। मुझे लगा ही नहीं कि मुझे वजन कम करना चाहिए, लेकिन इतना कम होने के बाद मैं ज्यादा एनर्जेटिक और अलर्ट महसूस कर रहा था। शरीर हल्का और एक्टिव लगने लगा।” हालांकि इस समय मिलिंद इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर रहे, क्योंकि वो फुल आयरनमैन इवेंट की तैयारी में जुटे हैं।

‘मैं हमेशा सोचता था कि मैं परफेक्ट हूं’ – मिलिंद

अपनी फिटनेस को लेकर आत्मविश्वास रखने वाले मिलिंद कहते हैं— “मुझे लगता था कि मैं बिल्कुल परफेक्ट हूं और सभी लोग भी यही कहते थे। लेकिन IF के बाद जब 6 किलो वजन कम हुआ, तब महसूस हुआ कि शरीर और भी हल्का, फ्रेश और बेहतर हो गया है।” यह डाइट उनके लिए इतना प्रभावी रही कि उन्होंने इसे एक पॉजिटिव और लाइफ-चेंजिंग एक्सपीरियंस बताया।

पैकेज्ड फूड से दूरी ही है मिलिंद का असली मंत्र

मिलिंद सोमन ने कहा कि उनकी डाइट में पैकेज्ड फूड लगभग जीरो है। वो बताते हैं— “मैं कोशिश करता हूं कि पैकेज्ड, प्रोसेस्ड चीज़ें बिल्कुल न खाऊं। मेरी पत्नी अंकिता कभी-कभी खा लेती हैं, लेकिन वो भी इसे रूटीन में शामिल नहीं होने देती।” यही नैचुरल लाइफस्टाइल और फूड हैबिट उनकी फिटनेस की असली ताकत मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *