Featuredमनोरंजन

‘Masti 4’ Trailer Out : रितेश, विवेक और आफताब की एडल्ट कॉमेडी फिर लौट आई, इस बार सभी को लेना होगा Love Visa!

‘Masti 4’ Trailer Out: Masti Franchise की चौथी किस्त ‘Masti 4’ (मस्ती 4) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी की सुपरहिट कॉमिक तिकड़ी फिर एक बार धमाका करने लौट आई है। 3 मिनट 4 सेकंड का ट्रेलर पूरी तरह एडल्ट कॉमेडी और डबल मीनिंग पंच से भरपूर है। इस बार फिल्म की कहानी का बेस कॉन्सेप्ट है — Love Visa। यानी ट्रिपल धमाका + ओवर डोज ऑफ एडल्ट जोक्स!

‘Masti 4’ Trailer Out


एडल्ट कॉमेडी वाला अंदाज़ रहेगा Same, लेकिन स्टारकास्ट में होंगे नए ट्विस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के मूड और कॉन्सेप्ट में खास बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन फ्रेंचाइजी में इस बार कुछ नए चहरे एंट्री कर रहे हैं। अरशद वारसी और तुषार कपूर की एंट्री से मस्ती फ्रेंचाइजी का कॉमेडी लेवल और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद हो रही है। इसके साथ ही फिल्म में श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी नजर आएंगी।

21 नवंबर को होगी थिएटर में एंट्री

‘मस्ती 4’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म के निर्माता इंदर कुमार हैं। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उसी दिन दो और फिल्में – ‘120 बहादुर’ (war drama) और ‘गुस्ताख दिल’ (romantic drama) भी बॉक्स ऑफिस पर मस्ती 4 के साथ टकराने वाली हैं।

एक हफ्ते की Delay के बाद आया ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर 28 अक्टूबर को रिलीज होना था, लेकिन किसी वजह से एक हफ्ते की देरी के बाद इसे रिलीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *