Featuredमनोरंजन

Malaika Arora Second Marriage: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी दूसरी शादी? तलाक पर बोलीं – “कोई पछतावा नहीं, प्यार आया तो स्वीकार करूंगी”

Malaika Arora Second Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक के कई साल बाद अपनी निजी जिंदगी, प्यार और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि उन्हें अपने तलाक का कोई पछतावा नहीं है और अगर उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार दस्तक देता है, तो वह उसे पूरे दिल से स्वीकार करेंगी।

Malaika Arora Second Marriage

मलाइका और अरबाज खान कभी बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी, लेकिन साल 2016 में तलाक की घोषणा और 2017 में आधिकारिक अलगाव के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। इस फैसले ने न सिर्फ फैंस, बल्कि इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया था।

तलाक के बाद ट्रोलिंग और जजमेंट पर क्या बोलीं मलाइका

India Today को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि तलाक के बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग और जजमेंट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा,
“मुझे सिर्फ बाहर के लोगों ने ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों तक ने जज किया। मेरे फैसलों पर सवाल उठाए गए, लेकिन मैं अपने निर्णय पर कायम रही। आज मुझे कोई पछतावा नहीं है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए उस रिश्ते से बाहर निकलना जरूरी है। हालांकि उस समय किसी ने यह नहीं समझा कि एक महिला भी अपनी खुशी को प्राथमिकता दे सकती है।

पुरुष-प्रधान सोच पर मलाइका का करारा जवाब

मलाइका ने समाज की दोहरी सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पुरुष तलाक लेते हैं, तो उन पर सवाल नहीं उठते, लेकिन महिला के फैसले पर उंगलियां उठाई जाती हैं।
“हम एक पुरुष-प्रधान समाज में रहते हैं, जहां महिलाओं को हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। अगर कोई महिला अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है, तो उसे ‘आदर्श महिला’ नहीं माना जाता।”

दूसरी शादी को लेकर क्या है मलाइका का नजरिया?

दूसरी शादी के सवाल पर मलाइका ने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा,
“मैं आज भी शादी में यकीन रखती हूं, लेकिन मैं इसके पीछे भाग नहीं रही। अगर मेरी जिंदगी में प्यार नेचुरली आता है, तो मैं उसे जरूर स्वीकार करूंगी। मैं अपनी जिंदगी से खुश हूं और प्यार के लिए पूरी तरह ओपन हूं।”

युवाओं को दी खास सलाह

मलाइका ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी, तब वह सिर्फ 25 साल की थीं। एक्ट्रेस ने युवाओं को सलाह दी कि शादी से पहले जिंदगी को अच्छे से जी लें और फाइनेंशियली व इमोशनली इंडिपेंडेंट बन जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *