Featuredछत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: किस्त का पैसा नहीं आया, ऐसे करें स्टेटस चेक…!

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी की जा चुकी है, और आने वाले दिनों में 22वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की 69 लाख महिलाओं के खातों में अब तक 647.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

अगर आपके खाते में इस महीने की किस्त नहीं आई है, तो चिंता न करें। आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकती हैं और पता लगा सकती हैं कि भुगतान क्यों अटका है।

कैसे चेक करें महतारी वंदन योजना का स्टेटस?

लाभार्थी अपनी स्थिति को निम्न माध्यमों से चेक कर सकती हैं:

  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी कोड
  • वेबसाइट पर उपलब्ध Beneficiary Status List से आप अपना नाम भी देख सकती हैं।

क्यों नहीं आते किस्त के पैसे? (मुख्य कारण)

  1. बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज होना
  2. KYC अधूरी होना
  3. बैंक की ट्रांजेक्शन लिमिट पार होना
  4. खाताधारक का निधन
  5. लंबे समय से खाते का उपयोग न होना

समस्या हो तो ऐसे करें समाधान

  • आधार निष्क्रिय है → नजदीकी आधार केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं
  • बैंक की समस्या → संबंधित बैंक शाखा से तुरंत संपर्क करें
  • अन्य त्रुटि → पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *