Featuredदेशबिजनेस

Loan on Silver: अब सिर्फ सोना ही नहीं, घर की चांदी पर भी मिलेगा लोन, RBI ने जारी किए नए नियम

Loan on Silver in India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए अब चांदी पर भी लोन लेने की अनुमति दे दी है। पहले जहां सोने पर ही लोन लेने की सुविधा थी, अब चांदी के गहने और चांदी के सिक्कों को भी गिरवी रखकर बैंक या NBFC से लोन लिया जा सकेगा। ये नियम RBI Directions 2025 के तहत जारी किए गए हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

Loan on Silver

किन पर लागू होंगे ये नियम?

RBI ने कहा — लोन केवल गहनों, ज्वैलरी या सिक्कों के रूप में मौजूद सोना/चांदी पर ही मिलेगा। Bullion (जैसे सिल्लियां) या Gold ETF, Silver ETF या Mutual Fund units पर लोन नहीं मिलेगा।

कौन-कौन दे सकेंगे लोन

  • Commercial Banks (Small Finance, RRB सहित)
  • Urban/Rural Co-operative Banks
  • NBFCs और Housing Finance Companies

कितना वजन गिरवी रख सकते हैं?

आइटमलिमिट
सोना ज्वैलरी1 किलो तक
चांदी ज्वैलरी10 किलो तक
सोने के सिक्के50 ग्राम तक
चांदी के सिक्के500 ग्राम तक

कितना मिलेगा लोन? (Loan-to-Value)

लोन राशिLTV
2.5 लाख तक85%
2.5–5 लाख80%
5 लाख से ज्यादा75%

उदाहरण: आपके पास 1 लाख की चांदी है = उस पर 85,000 तक लोन मिल सकता है।

वैल्यूएशन कैसे होगा?

पिछले 30 दिनों की औसत क्लोजिंग कीमत या पिछले दिन की कीमत — जो कम हो, वही मान्य होगी। IBJA की दर या मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज की रेट के आधार पर वैल्यू तय होगी ज्वैलरी में लगे स्टोन या अन्य मेटल का पैसा नहीं जोड़ा जाएगा।

गहने कब वापस मिलेंगे?

लोन पूरा चुकाने के 7 वर्किंग डेज के भीतर गहने वापस मिल जाएंगे। अगर देरी बैंक की गलती से होगी → ग्राहक को ₹5,000 प्रतिदिन जुर्माना मिलेगा।

लोन नहीं चुकाने पर क्या होगा?

  • बैंक नीलामी करेगा
  • पहले निजी नोटिस, फिर पब्लिक नोटिस
  • रिजर्व प्राइस मौजूदा कीमत के 90% से कम नहीं
  • 2 बार नीलामी फेल होने पर रिजर्व प्राइस 85%

न ले जाने पर क्या?

लोन चुकाने के 2 साल बाद भी अगर ग्राहक अपना गहना या चांदी नहीं लेता → उसे Unclaimed Collateral घोषित कर दिया जाएगा और बैंक ग्राहक/वारिसों से संपर्क के लिए अभियान चलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *