Featuredछत्तीसगढ़मनोरंजनलाइफस्टाइल

Liva Miss Diva 2025: कंटेंट क्रिएटर कैटेगरी में Top-8 में पहुंचीं छत्तीसगढ़ की Monica D’souza

Liva Miss Diva 2025: छत्तीसगढ़ की उभरती हुई कंटेंट क्रिएटर मोनिका डी’सूजा (Monica D’souza) ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने Liva Miss Diva 2025 की Content Creator Category में देशभर से चुनी गई 50 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए Top-8 Finalist में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह उपलब्धि न सिर्फ मोनिका के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रिएटर कम्युनिटी के लिए भी गर्व का क्षण है।


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद Top-8 में जगह

Liva Miss Diva 2025 की यह प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की गई, जहां प्रतिभागियों को कंटेंट, पर्सनालिटी, प्रेज़ेंटेशन और सोशल इम्पैक्ट जैसे विभिन्न मानकों पर परखा गया। मोनिका पहले Top-20 में चुनी गईं और अब उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए Top-8 में एंट्री कर ली है।

राष्ट्रीय मीडिया और बड़े ब्रांड्स में पहचान

मोनिका डी’सूजा इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें Grazia, Femina और Filmfare जैसे बड़े मीडिया हाउस ने फीचर किया है। इसके साथ ही वह कई नामी भारतीय ब्रांड्स के साथ भी सफलतापूर्वक काम कर चुकी हैं।

Miss Diva के Instagram पर छाया वीडियो

हाल ही में Miss Diva के आधिकारिक Instagram पेज पर मोनिका का एक रील वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह अपने बचपन के फैशन शौक और क्रिएटिव जर्नी को साझा करती नजर आईं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अब बूट कैंप और ग्रैंड फिनाले की तैयारी

Top-8 में पहुंचने के बाद अब मोनिका जल्द ही चार दिवसीय बूट कैंप में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उन्हें अलग-अलग टास्क, क्रिएटिव चैलेंज और परफॉर्मेंस राउंड से गुजरना होगा। Liva Miss Diva 2025 का ग्रैंड फिनाले 21 तारीख को आयोजित किया जाएगा, जहां विजेता का चयन टास्क, परफॉर्मेंस और ओवरऑल इम्प्रेशन के आधार पर किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा

मोनिका डी’सूजा की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कंटेंट क्रिएशन को करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि टैलेंट, मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *